प्रायः फलित ज्योतिष के सभी ग्रन्थ संज्ञाध्याय से प्रारम्भ होते है। इसी संज्ञाध्याय में राशियों के आधार पर शरीर का विभाजन बताया गया है। बृहज्जातक तथा लघुजातक के संज्ञाध्याय में इस अंश को देखा जा सकता है।
अस्थि मज्जा मांस मेद आदि धातुओं का ग्रह कारकत्व व ग्रहों का प्रतिनिधित्व भी संज्ञाध्याय में वर्णित है। उपरोक्त दोनों ग्रन्थों में यह अंश पाया जाता है।
वनस्पति के अंश अनेक प्रकार से वर्णित है। ग्रह वृक्ष के किस भाग का प्रतिनिधित्व करते है यह बात बृहज्जातक या लघुजातक में प्राप्त नहीं है। किन्तु वृक्षायुर्वेदाध्याय में तथा बृहद्वास्तुमाला में यह अंश पाया जाता है।
फलदीपिका का दूसरा अध्याय ग्रह भेदाध्याय के नाम से है। इस में 37 वां श्लोक ग्रहों के वृक्ष के विभिन्न अंशो से सम्बन्धित प्रातिनिध्य का वर्णन किया गया है।
No comments:
Post a Comment